नई वैगन आर दिवाली पर होगी लॉन्च, इस गाडी होगा मुकाबला
नई दिल्ली। देश की सबसे बडी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी ऑल-न्यू वैगन आर (कोडनेम : वाईसीए) को भारत में इस साल दिवाली तक लॉन्च कर देगी। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो कंपनी अपनी मारुति वैगन आर की बिक्री हर महीने 18,000 यूनिट्स रखना चाहती है। मौजूदा वैगन आर की बिक्री वित्त वर्ष 2017-18 में 1,68,644 यूनिट्स की रही है, जो कि हर महीने 14,000 यूनिट्स थी। इसके साथ ही यह कार पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। अब कंपनी अपनी इस कार की बिक्री बढ़ाने की योजना बना रही है जिसके चलते कंपनी इसे नेक्स्ट जनरेशन में लॉन्च करेगी।
इस वक्त लेटेस्ट जनरेशन वैगन आर जापान में बिक्री के लिए उपलब्ध है और भारत में यह कार अलग लुक के साथ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में आने वाली कार में टोन्ड-डाउन स्टाइल और लंबा बोनट दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें बड़ा इंजन भी दिया जा सकता है। जापानी स्पेसिफिकेशन वाली वैगन आर में 660 सीसी का इंजन दिया गया है। वहीं, भारत में आने वाली कार में 1.0 लीटर इंजन दिया जाएगा। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी ऑटोमैटिक ऑप्शन के साथ आएगा। सूत्रों की मानें तो मारुति सुजुकी अपनी वैगनआर में नया हर्टेक्ट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































