हुंडई की नई SANTRO AH2 की प्री-बुकिंग 10 अक्टूबर से होगी शुरू
नई दिल्ली। साउथ कोरिया की कार
निर्माता कंपनी हुंडई सेंट्रो का भारत के कार बाजार से काफी पुराना नाता
है, इसने कंपनी को यहां अच्छी पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
अब
हुंडई की नई सेंट्रो (एएच2-कोड नेम) का इंतजार अब धीरे-धीरे खत्म होता हुआ
दिखाई दे रहा है। हुंडई की नई सेंट्रो के बारे में एक के बाद लगातार कई
जानकारियां सामने आ रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हुंडई नई सेंट्रो
(फाइनल नाम तय नहीं हुआ) को 23 अक्टूबर को भारत में लॉन्च कर सकती है।
इतना ही नहीं इस कार की प्री-बुकिंग 10 अक्टूबर से होगी शुरू होने जा रही
है। हंलाकि कार के नाम की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। वैसे हुंडई की नई
सेंट्रो में क्या खास होगा इसके बारे में कुछ जानकारी मिली है।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































