इंडियन आर्मी के लिए टाटा सफारी स्टॉर्म जीएस 800 पिकअप तैयार, ये हैं फीचर्स
Page 1 of 2 21-04-2018
नई दिल्ली। इंडियन आर्मी के लिए टाटा मोटर्स ने टाटा सफारी स्टॉर्म पिकअप ट्रक को तैयार किया है। आर्मी स्पेसिफिकेशन वाली इस सफारी को मैट्टे ग्रीन शेड दिया गया है। इसके साथ ही इसमें कई खास और महत्वपूर्ण उपकरण भी लगाए गए हैं।
कंपनी ने आर्मी के लिए इस गाडी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। आर्मी से हुए कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक टाटा मोटर्स भारतीय सेना को कुल 3,192 यूनिट्स की सप्लाई करेगी। बता दें, टाटा ने सफारी स्टॉर्म जीएस 800 पिकअप ट्रक को हाल ही में 2018 एडिशन ऑफ डेफ एक्सपो में भी पेश किया था। जीएस 800 का पूरा नाम जनरल सर्विस 800 और नंबर का मतलब पिकअप ट्रक के पेलोड की 800 किलोग्राम क्षमता है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































