एस्टन मार्टिन DB 11 AMR लॉन्च, 335 की दमदार स्पीड
नई एस्टन मार्टिन डीबी11 एएमआर के
बारे में एस्टन मार्टिन के प्रेसिडेंट एंड चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एंडी
पाल्मेर ने कहा, ‘2016 में डीबी 11 रेंज की लॉन्चिंग के बाद इसे काफी
प्रतिक्रियाएं मिली हैं और उस दौरान इसकी 4,200 यूनिट्स बेचीं गई। असाधारण
वी 8 कूपे और वोलान्टे के साथ हमने महसूस किया कि वी 12 उपभोक्ता जीटी के
दौरान अपनी स्पोर्टी क्षमता को और ज्यादा प्रकट कर सकता है।
ऐसे में अब नए
परफॉर्मेंस और स्टाइलिंग के साथ डीबी11 एएमआर को उतारा है जो कि 208 एमपीएच
(335 किलोमीटर प्रति घंटे) के साथ काफी तेज है। कार के एक्सटीरियर और
इंटीरियर दोनों में ही वी 12 डीबी 11 रेग्युलर मॉडल वाले ही कार्बन फाइबर
और ग्लोस ब्लैक डिटेलिंग दी गई है। इसके अलावा कार में डार्क ट्रीटमेंट के
तौर पर हेडलैंप्स पर डार्क सराउंडिंग और स्मोक्ड एलईडी टेललैंप्स के साथ
ब्लैक फ्रंट ग्रिल, ग्लोस ब्लैक रूफ, कार्बन फाइब हुड ब्लैड्स और ब्लैक
टेलपाइप्स दी हैं।
कार के केबिन के साथ मोनोटोन लैदर और एल्कैनटारा
अपहोलस्ट्री और बोल्ड कॉन्ट्रेस्टिंग सेंट्रल लाइम स्ट्राइप और लैदर
स्पोर्ट स्टीयरिंग व्हील स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
Related Articles
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स






























