बुगाति की अनवील सुपरकार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
कैलिफोर्निया। बुगाति ने अपनी अद्भुत डिवो सुपर स्पोर्ट्स कार को अनवील कर
दिया। फ्रेंच लक्जरी ब्रांड के इस वाहन की कीमत 5.8 मिलियन डॉलर (लगभग 40
करोड़ रुपए) है। इसकी सभी 40 यूनिट ऑलरेडी सोल्ड हो गई है। फ्रेंच रेसिंग
ड्राईवर व दो बार के टरागा फ्लोरियो विजेता अल्बर्ट डिवो के नाम पर इस कार
का नाम रखा गया है।
डिवो ने टाइप 35 बुगाति कार में कई रेस जीती थी।
डिवो सुपर स्पोट्र्स कार भविष्य में बुगाति को आगे ले जा सकती है। बुगाति
के प्रेसिडेंट स्टीफन विंकेलमैन ने कहा कि आज तक एक आधुनिक बुगाति ने हाई
परफोरमेंस, स्ट्रेट लाइन डायनेमिक्स और लक्जरियस कंफर्ट के बीच एक परफेक्ट
बैलेंस दिया है। हाइपर ग्रैंड टूरर बुगाति चिरोन की तुलना में डिवो का
ज्यादा फोकस ड्राइविंग डायनेमिक्स पर है।
हाइपर कार 77 पाउंड लाइटर
है, जबकि इसका एरोडायनेमिक्स डाउनफोर्स का एडिशनल 198 पाउंड जनरेट करता है।
विंकेलमैन ने कहा कि डिवो लेटरल एक्सलरेशन, एजिलिटी और कॉर्नरिंग में
सिग्निफिकेंटली हायर परफोरमेंस देती है। हालांकि डिवो व चिरोन दोनों बुगाति
का 8 लीटर, 1500 हॉर्सपॉवर, क्वैड टर्बो, डब्ल्यू-16 सिलेंडर इंजन शेयर
करते हैं। कंपनी ने डिवो की 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार को लेकर कोई
खुलासा नहीं किया, लेकिन यह कंफर्म किया कि इसकी टॉप स्पीड करीब 236 मील
प्रति घंटे तक सीमित है।
@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...
Related Articles
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स































