मारुति सुजुकी अल्टो K10 में जुड़े नए फीचर
नई दिल्ली। मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार अल्टो के दमदार वर्जन
अल्टो के10 को कंपनी ने अपग्रेड कर दिया है। कंपनी ने इस कार के सेफ्टी
फीचर को अपग्रेड किया है। ये बदलाव अप्रैल 2019 से लागू हुए नए नॉर्म्स के
मुताबिक हैं।
मारुति ने घोषणा की है कि नई अल्टो के10 में अतिरिक्त
सिक्योरिटी फीचर मिलेंगे, जिसमें ईबीडी के साथ एबीएस, ड्राइवर साइड एयरबैग,
रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और ड्राइवर, को ड्राइवर सीट
बेल्ट रिमाइंडर होंगे।
नए सेफ्टी फीचर के साथ साथ मारुति सुजुकी ने
देश भर में अपने अल्टो के10 की कीमतों में भी इजाफा किया है। बढ़ी हुई
कीमतें गुरुवार से लागू हो गई है। नई कार की कीमत 3.64 लाख रुपए से लेकर
4.44 लाख रुपए के बीच होगी। कार की कीमतों में 16,515 रुपए से 26,946 रुपए
तक की बढ़ोतरी हुई है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































