मर्सिडीज बेंज की कीमतों में अगले साल होगी 3 फीसदी तक वृद्धि
Page 1 of 1 12-12-2019
नई दिल्ली। लग्जरी ऑटोमोबाइल विनिर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज इंडिया अगले
साल जनवरी 2020 से अपने सभी ब्रॉड मॉडल रेंज की कीमतों में वृद्धि करने जा
रही है। कंपनी ने बताया कि उसके विभिन्न ब्रॉड मॉडल रेंज की कीमतों में तीन
फीसदी तक वृद्धि की जाएगी।
कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा,
"विभिन्न इनपुट व कमोडिटी की लागतों में वृद्धि के मद्देनजर आने वाले दिनों
में कीमतों में इजाफा किया जाएगा।"
इससे पहले मंगलवार को ह्युंडई मोटर इंडिया ने कहा कि वह जनवरी 2020 से सभी मॉडलों की कीमतों में वृद्धि करेगी।
पिछले सप्ताह मारुति सुजुकी ने कहा था कि लागतों में वृद्धि होने के कारण वह अपने वाहनों के दाम में इजाफा करेगी।
(आईएएनएस)
Related Articles
वाहन बिक्री में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का दबदबा, जुलाई-सितंबर तिमाही में सबसे आगे रहे दोनों राज्य: एसआईएएम
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल





























