टाटा की SUV हैरियर लॉन्च, कीमत 12.69 लाख रुपए
हैरियर
के टॉप वेरिएंट एक्सजेड में कंज्यूमर्स को 8.8 इंच का टच स्क्रीन
इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ
आएगा। इसके साथ ही कार में 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता
है। कार में जेबीएल साउंट सिस्टम, लेथर अपहोलेस्ट्री, रिवर्स कैमरा,
ऑटोमेटिक हेडलाइट एंड वाइपर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल
मिलता है।
टाटा हैरियर में कंपनी ने फिएट का 2.0 लीटर का डीजल इंजन
दिया है, जो 140 हॉर्सपावर की ताकत और 350 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है।
कार 6 स्पीड यूनिट के मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आती है। बाद में कंपनी
कार में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी दे सकती है। गौरतलब है कि कंपनी जल्द ही इस
कार का 7 सीटर वेरिएंट भी पेश कर सकती है। हालांकि कार का 7 सीटर वेरिएंट
कब तक लॉन्च होगा, इस बात की जानकारी नहीं है।
@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































