Maruti की Vitara Brezza अब नए अवतार में आएगी, प्रोडक्शन शुरू
शामिल हो सकता है पेट्रोल इंजन...
रिपोट्र्स की मानें तो कंपनी
नई विटारा ब्रेजा की 5000 से ज्यादा यूनिट्स प्रोड्यूस कर चुकी है, जिसे
अगले महीने तक शोरूम में पहुंचाना शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा
है कंपनी लॉन्च से पहले ही अपने स्टॉक को बढ़ाना चाहती है जिससे ग्राहकों
को वेटिंग पीरियड से झूझना ना पड़े। माना जा रहा है अब कंपनी विटारा ब्रेजा
में 1.5 लीटर ई15ए डीजल इंजन के अलावा पेट्रोल इंजन भी दे सकती है।
एएमटी ट्रांसमिशन से होगी लैस...
विटारा
ब्रेजा का मौजूदा मॉडल एएमटी ट्रांसमिशन से लैस है और अब माना जा रहा है
कंपनी नए मॉडल में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दे सकती है। इसमें दिया गया नया
1.5 लीटर डीजल इंजन मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा पावरफुल होगा जिससे कार
की परफॉर्मेंस बेहतर होगी। भारतीय बाजार में नई विटारा ब्रेजा का मुकाबला
महिन्द्रा टीयूवी, फोर्ड इकोस्पॉट, टाटा नेक्सॉन और हाल ही में लॉन्च हुई
महिन्द्रा एक्ययूवी 300 से होगा।
@दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के बारे में जानना चाहेंगे आप ...
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























