Maruti Suzuki Ertiga BS6 S-CNG Variant लॉन्च, कीमत...
मारुति सुजुकी इंडिया ने बीएस6 कंप्लिएंट
अर्टिगा एमपीवी का एस-सीएनजी वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी दिल्ली में
एक्स शोरूम कीमत 8.95 लाख रुपए है। मारुति सुजुकी अर्टिगा बीएस6 एस-सीएनजी
सिर्फ एक ट्रिम ऑप्शन वीएक्सआई में उपलब्ध है। एमपीवी 26.08 किमी प्रति
किग्रा. माइलेज ऑफर करता है। ऑल मारुति सुजुकी एस-सीएनजी विकल्स की जैसे
अर्टिगा बीएस6 एस-सीएनजी भी डुअल इंटरडिपेंडेंट ईसीयू (इलेक्ट्रॉनिक
कंट्रोल यूनिट्स) और इंटेलीजेंट इंजेक्शन सिस्टम से इक्विप्ड है।
ये
सुपीरियर परफोरमेंस और एनहेंस्ड ड्राइवेबिलिटी डिलीवर करते हैं। मारुति
सुजुकी अर्टिगा बीएस6 एस-सीएनजी सेम 1.5 लीटर फोर सिलेंडर से पावर्ड है। यह
पेट्रोल मोड में 103 बीएचपी और सीएनजी मोड में 91 बीएचपी जनरेट करता है।
इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से मैटेड है। फीचरवाइज यह कार रेगुलर
वीएक्सआई ट्रिम के ऑफरिंग्स को ही शेयर करती है।
बीएस6 कंप्लिएंट
अर्टिगा एस-सीएनजी की लॉन्चिंग के मौके पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के
एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा
कि मार्केट लीडर होने से हम हमारे कस्टमर्स को कॉन्सटेंटली सस्टेनेबल
मोबिलिटी सोल्यूशंस ऑफर करने पर काम कर रहे हैं। अर्टिगा एमपीवी में
मार्केट लीडर है। हम हमारे प्रोडक्ट्स में कॉन्फिडेंस और ट्रस्ट दिखाने के
लिए हमारे कस्टमर्स को थैंक्स बोलना चाहते हैं।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































