Categories:HOME > Bike > Cruiser Bike

Kawasaki ZX-10R पर बड़ा ऑफर: जून 2026 में मिल रहा 2.89 लाख तक का डिस्काउंट

Kawasaki ZX-10R पर बड़ा ऑफर: जून 2026 में मिल रहा 2.89 लाख तक का डिस्काउंट

कावासाकी की ओर से स्पोर्ट्स सेगमेंट में बेहतरीन मोटरसाइकिल आफर की जा रही है। जिसमें ग्राहकों को लाखों रुपये के डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। कावासाकी जेडएक्स-10आर में इस महीने इस मोटरसाइकिल को खरीदने पर कितनी बचत की जा सकती है। इसमें कितना दमदार इंजन मिलता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मोटरसाइकिल निर्माता कावासाकी की ओर से स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल सेगमेंट में Kawasaki ZX 10R को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को इस महीने खरीदने पर लाखों रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है।

ये है ऑफर



रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने अगर इस मोटरसाइकिल को खरीदा जाता है तो इस पर अधिकतम 2.89 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। यह बचत June 2026 में दी जा रही है।


इतना दमदार इंजन


निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 999 सीसी की क्षमता का इनलाइन फोर इंजन दिया जाता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 202 बीएचपी की पावर और 112 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन दिया जाता है।


ऐसे हैं फीचर्स


कावासाकी की ओर से इस मोटरसाइकिल में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें शोवा BFF फ्रंट फोर्क्स, BFRC रियर मोनोशॉक, डुअल 330mm फ्रंट डिस्क और सिंगल 220mm रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। पहले की तरह ही फुल-TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कई राइडिंग मोड्स, लॉन्च कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, 17-इंच के पहिये, 835 मिमी की सीट ऊंचाई और 17-लीटर का फ्यूल टैंक को दिया जाता है।


इतनी है कीमत


निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को भारत में 20.79 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है।

@देश में पाॅपुलर हैं 150cc की ये मोटरसाइकिलें

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab