टाटा मोटर्स ने नई फ्लैगशिप एसयूवी को 'सफारी' के रूप में किया ब्रांड
नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी आगामी फ्लैगशिप
एसयूवी को 'सफारी' के रूप में ब्रांड किया है। टाटा सफारी को भारत में एक
लाइफस्टाइल एसयूवी के तौर पर पेश किया गया था। टाटा मोटर्स के पैसेंजर
व्हीकल्स बिजनेस यूनिट (पीवीबीयू) के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा है,
"सफारी, एक मजबूत ब्रांड होने के साथ-साथ एक प्रतिष्ठित ब्रांड है, जिसे दो
दशक से ज्यादा समय से भारतीय सड़कों पर एसयूवी के बाद सबसे ज्यादा पसंद
किया जाता है। हमें विश्वास है कि सफारी की लॉन्चिंग एक बार फिर से बाजार
को सक्रिय कर देगी।"
कंपनी के अनुसार सफारी को टाटा मोटर्स की
अवार्ड विजेता 'इम्पैक्ट 2.0' की डिजाइन लैंग्वेज और उत्कृष्ट प्रदर्शन
करने वाली क्षमता के साथ बनाया गया है।
कंपनी ने कहा, "यह एडॉप्टिव ऑर्टेक्चर भविष्य में ऑल-व्हील ड्राइव और भविष्य में इलेक्ट्रिफिकेशन की संभावनाओं की अनुमति देता है।"
यह नई एसयूवी इस जनवरी में शोरूम में पहुंचेगी। नई सफारी के लिए जल्द ही बुकिंग शुरू होगी। (आईएएनएस)
Related Articles
15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद






























