बीएमडब्ल्यू के भारतीय संयंत्र ने एक लाख कार निर्मित करने का आंकड़ा पार किया
चेन्नई। लग्जरी दोपहिया और चारपहिया वाहन बनाने वाली जर्मनी की कंपनी
बीएमडब्ल्यू के भारतीय संयंत्र ने शुक्रवार को एक लाख कार निर्मित करने का
आंकड़ा पार कर लिया।
चेन्नई स्थित इस संयंत्र में बीएमडब्ल्यू की
1,00,000वीं कार निर्मित होने के अवसर पर संयंत्र के प्रबंध निदेशक थॉमस
डोज ने कहा, यह हमारे लिये बहुत ही खुशी और गर्व का दिन है क्योंकि हमने एक
लाख मेड इन इंडिया कार बनाने का आंकड़ा पार कर लिया है। यह पूरी टीम के
कठिन परिश्रम का फल है। हमारी टीम ने यह सुनिश्चित किया है कि चेन्नई
संयंत्र में निर्मित हर बीएमडब्ल्यू और मिनी कार की गुणवत्ता दुनिया के
अन्य बीएमडब्ल्यू संयंत्रों के समान ही अंतराष्ट्रीय गुणवत्ता का हो।
चेन्नई में बीएमडब्ल्यू के संयंत्र में 2007 से उत्पादन शुरू हुआ और कंपनी अब तक यहां 13 मॉडल बना चुकी है। (आईएएनएस)
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































