24 जुलाई को लॉन्च होगी होंडा की नई बाइक! फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ आ सकती है नई Honda Shine
होंडा मोटरसाइकिल की ओर से बाजार में नए वाहन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। होंडा की ओर से किस तारीख को नए उत्पाद को लॉन्च किया जा सकता है। किस सेगमेंट में किस वाहन को लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। होंडा मोटरसाइकिल की ओर से भारत में जल्द ही नए वाहन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। नए दो पहिया वाहन को निर्माता की ओर से 20 जुलाई से शुरू हो रहे हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। होंडा की ओर से अभी सिर्फ यह जानकारी दी गई है कि वह नए उत्पाद को लाने की तैयारी कर रही है। इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि वह किस सेगमेंट में किस वाहन को लॉन्च करेगी।
मोटरसाइकिल होगी लॉन्च
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ नई मोटरसाइकिल को लॉन्च किया जा सकता है। इसे 100 से 150 सीसी की क्षमता के इंजन के साथ ऑफर किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि होंडा की ओर से Honda Shine सीरीज की मोटरसाइकिल को इस तकनीक के साथ ऑफर किया जा सकता है।
पहले भी करती थी ऑफर
होंडा की ओर से पहले भी फ्लेक्स फ्यूल की क्षमता वाले इंजन के साथ मोटरसाइकिल को ऑफर किया जाता था। लेकिन कुछ समय पहले इसकी बिक्री को बंद कर दिया गया था। निर्माता की ओर से Honda CB 300F को फ्लेक्स फ्यूल के साथ ऑफर किया जाता था, जिसे ई85 ईंधन के साथ भी चलाया जा सकता था।
कब होगी लॉन्च
होंडा मोटरसाइकिल की ओर से नए वाहन को भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर 24 जुलाई को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।


































