10 लाख रुपये से कम कीमत में Hyundai Exter Facelift, 6 एयरबैग और सनरूफ जैसे फीचर्स के साथ
देश में 10 लाख रुपए के अंदर वाली कई 5-सीटर गाड़ियां मौजूद हैं जिनकी कीमत भले ही कम हो लेकिन फीचर्स में कोई समझौता नहीं करती। पहले सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और 6 एयरबैग्स जैसी सुविधाएं महंगी गाड़ियों में आती थीं लेकिन अब बजट कारों में भी आ रही है। ऐसी ही एक सस्ती 5-सीटर कार है Hyundai Exter Facelift जिसकी कीमत 5.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और CNG पर 25 से भी ज्यादा का माइलेज देती है।
ह्यूंडई एक्सटर फेसलिफ्ट का इंजन
इस गाड़ी में 1.2 लीटर 4 सिलिंडर Kappa पेट्रोल इंजन मिलता है जो 82-83bhp की पावर और 113.8nm तक का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है 1.2L बाई-फ्यूल Kappa पेट्रोल + CNG इंजन जो 69PS की पावर औऱ 95.2nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसके चुनिंदा ट्रिम्स में डुअल-सिलिंडर Hy-CNG Duo सेटअप भी मिलता है। Hyunda Exter Faelift में 5-स्पीड मैनुअल या स्मार्ट ऑटो AMT गियरबॉक्स मिलता है जिसके कुछ वेरिएंट्स में पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं। इस कार में 37L का फ्यूल टैंक और 60 लीटर की CNG टैंक मिलती है। वहीं, इसका क्लेम्ड ARAI माइलेज पेट्रोल के लिए 19.2 से 19.4kmpl और CNG के लिए 27.1km/kg है।
ह्यूंडई एक्सटर डाइमेंशन और साइज
इसकी लंबाई 3,830mm, चौड़ाई 1,723mm और ऊंचाई 1,643mm है। इसका व्हीलबेस 2,450mm का है। Hyundai Exter Facelift में 5 सीटें मिलती हैं और पेट्रोल वेरिएंट्स में 391 लीटर और CNG में 225 लीटर की बूट स्पेस मिलती है। इसके अलावा, इसमें आगे McPherson स्ट्रट और पीछे कपल्ड टॉर्शन बीम एक्सल सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेक के लिए आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
सेफ्टी और फीचर्स
ह्यूंडई एक्सटर फेसलिफ्ट में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं। साथ ही इसमें ABS के साथ EBD, ESC, VSM, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, ISOFIX और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। इसके चुनिंदा हायर ट्रिम्स में रियर पार्किंग कैंरा, TPMS और डुअल-डैशकैम भी जुड़ जाते हैं। वहीं, फीचर्स की बात करें तो इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्र्रूमेंट क्लस्टर, Bluelink कनेक्टेड फीचर्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और रियर AC वेंट्स मिलते हैं।
Related Articles
वाहन बिक्री में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश का दबदबा, जुलाई-सितंबर तिमाही में सबसे आगे रहे दोनों राज्य: एसआईएएम
यात्रा पूरी होने से पहले 'टिप' मांगने पर ओला पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, सीसीपीए ने प्रैक्टिस बंद करने का दिया आदेश
कार में Dashcam लगवाने से खत्म हो सकती है वारंटी? जानिए Hardwiring के फायदे, नुकसान और सही इंस्टॉलेशन का तरीका






























