मारुति सुजुकी ने इनविक्टो यूवी के लिए बुकिंग की घोषणा की
चेन्नई। अपने यूटीलिटी वाहन (यूवी) सेगमेंट का विस्तार करते हुए
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को नेक्सा चैनल में अपने तीन
पंक्तियों वाली इनविक्टो मॉडल के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग की घोषणा की।
इनविक्टो ने मारुति सुजुकी के प्रीमियम 3-पंक्ति सेगमेंट में प्रवेश किया
है और लॉन्च 5 जुलाई, 2023 के लिए निर्धारित है।
कंपनी ने कहा कि
इनविक्टो उन ग्राहकों को आकर्षित करेगा जो एक मजबूत डिजाइन, श्रेणी में
सर्वश्रेष्ठ, पर्याप्त कार्गो स्थान, उन्नत तकनीक और उपयोगी सुविधाओं की
तलाश में हैं।
ग्राहक 25,000 रुपये के शुरूआती भुगतान के साथ किसी भी नेक्सा शोरूम में प्री-बुक कर सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Related Articles
नई Hyundai Creta होगी पहले से बड़ी और ज्यादा प्रीमियम, Pleos इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिल सकते हैं कई नए फीचर्स
15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स































