सीएनजी अवतार में आ रही है ये मारुति कार, जानिए क्या है माइलेज और कीमत?
मारुति सुजुकी ने इसी महीने घरेलू बाजार में फोर्थ जेनेरेशन की स्विफ्ट हैचबैक लॉन्च की है। बाजार में इसकी डिमांड को देखते हुए कंपनी आने वाले महीनों में इसी कार को सीएनजी पावरट्रेन केसाथ लॉन्च करने की योजना बना रही है।
नई सुजुकी स्विफ्ट की तरह ही मारुति सीएनजी-संचालित मॉडल 1.2-लीटर 3-सिलेंडर जेड-सीरीज़ पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली है। अनुमान है कि यह पेट्रोल मॉडल की तुलना में कम पावर और टॉर्क पैदा करेगा और केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ रहेगा।
नई स्विफ्ट हैचबैक की कीमत वेरिएंट के आधार पर 6.49 लाख रुपये से 9.64 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच है। हालांकि, पेट्रोल कार की तुलना में सीएनजी संस्करण की कीमत लगभग 90,000 रुपए से 95,000 रुपए अधिक रहने वाली है।
इस कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल वाले ही फीचर्स मिलने की उम्मीद है। नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट 24.8 से 25.75 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।
कंपनी सूत्रों के मुताबिक सीएनजी पावरट्रेन विकल्प में आने वाली यह कार बाइक की तरह 32 किमी/किलोग्राम का माइलेज दे सकती है। फिलहाल, नए स्विफ्ट सीएनजी मॉडल के लॉन्च के संबंध में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
पिछले हफ्ते पेश की गई नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक की अपडेटेड डिजाइन है। कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लाइट, 15 इंच के अलॉय व्हील और एलईडी टेललाइट्स मिलते हैं।
यह कार LXI, VXI, VXI (O), ZXI और ZXI प्लस वेरिएंट में उपलब्ध है। नई स्विफ्ट कार में 5 लोग आराम से सफर कर सकते हैं। यह सिज़लिंग रेड, पर्ल आर्कटिक व्हाइट, मैग्मा ग्रे, नोवेल ऑरेंज सहित कई आकर्षक रंगों में भी उपलब्ध है।
इसमें आपको 9 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो, ऐप्पल कार प्ले, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, आर्कामिस-ट्यून साउंड सिस्टम समेत कई लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं।
नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक में लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में 6 एयरबैग, एबीएस (एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), टीसीएस (ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम), 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं। हुंडई एक्सटर और टाटा पंच इस कार के मजबूत प्रतिद्वंद्वी हैं।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































