किआ ने पेश किया ईवी 6 इलेक्ट्रिक कार का नया अवतार
सियोल। दक्षिण कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी किआ ने मंगलवार को अपनी इलेक्ट्रिक कार ईवी 6 का रीडिजाइन और अपग्रेडेड अवतार पेश किया।
कंपनी ने पहली बार इस कार को 2021 में बाजार में उतारा था। इस नई क्रॉसओवर एसयूवी में नया डिजाइन दिया हुआ है और चौथी पीढ़ी का 84 किलो वाट का बैटरी पैक दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें एक एडवांस तकनीक का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।
इस इंफोटेनमेंट में हुंडई मोटर्स के सॉफ्टवेयर डिफाइन्ड व्हीकल (एसडीवी) टेक्नोलॉजी का उपयोग किया हुआ है। योनहाप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी ने आगे और पीछे की लाइट पर स्टार मैप लाइटनिंग डिजाइन का इस्तेमाल किया है।
साथ ही इसमें नये डिजाइन के बंपर दिए हुए हैं। इंटीरियर में भी कंपनी ने कई अहम बदलाव किए हैं। ईवी 6 फेसलिफ्ट में कर्व के साथ डिस्प्ले दिया हुआ है और डायनेमिक ग्राफिक्स के साथ एंबियंट लाइट इस गाड़ी में दी हुई है।
नई ईवी 6 में चौथी पीढ़ी का 84 किलोवाट का बैटरी पैक आता है, यह पहले 77.4 किलोवाट का था। नई ईवी 6 सिंगल चार्ज में 494 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है, जबकि इससे पहले वाला मॉडल सिंगल चार्ज में अधिकतम 475 किलोमीटर तय कर सकता था। किआ ने बताया कि कंपनी को प्रीऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं और अगले महीने से गाड़ी ग्राहकों को मिलनी शुरू हो जाएगी।
--आईएएनएस
@Made in India-Kwid अब जाएगी दक्षिणी अफ्रिका, भूटान और बांग्लादेश
Related Articles
Maruti YMC Electric: 2027 में आ सकती है मारुति की 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, नई तस्वीरों में दिखा रियर डिजाइन
MG Windsor INDULGE Edition लॉन्च, कीमत 17.99 लाख रुपये, पीछे बैठने वालों को मिलेगा Business-Class आराम































