खामियों के कारण 11 हजार से ज्यादा वाहनों को वापस बुलाएंगे चार वाहन निर्माता
सोल।
हुंडई मोटर, मर्सिडीज-बेंज कोरिया और दो अन्य कार निर्माता ने कहा है कि
खामियों के कारण 11,000 से अधिक वाहनों को वापस बुलाएंगे।
परिवहन
मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा, "स्टेलेंटिस कोरिया और मैन ट्रक
एंड बस कोरिया सहित चार कंपनियां स्वेच्छा से 23 अलग-अलग मॉडलों के कुल
11,159 वाहनों को वापस बुला रही हैं।"
जिन समस्याओं के कारण वापस
बुलाया जा रहा है उनमें सांता फे और सांता फे हाइब्रिड मॉडल की 6,468
वाहनों में सीटों की खराब वेल्डिंग शामिल है।
समाचार एजेंसी योनहाप
की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ग्रैंड्योर सेडान की लगभग 760 वाहनों के
डैशबोर्ड में भी सॉफ्टवेयर की खामी पाई गई।
एक अन्य समस्या, एस500 4मैटिक सेडान समेत मर्सिडीज-बेंज के 11 मॉडलों के लगभग 2,400 वाहनों में फ्यूल पंप में समस्या थी।
इलेक्ट्रॉनिक
कंट्रोल यूनिटों में सॉफ़्टवेयर खामियों के कारण स्टेलेंटिस का प्यूज़ो
ई-2008 इलेक्ट्रिक वाहन में भी सुधार की जरूरत है।
मैन ट्रक के लिए, ट्रेलर कपलिंग मैकेनिज्म में खामी के कारण इसके टीजीएक्स ट्रैक्टर मॉडल के 308 वाहनों को वापस बुलाया जाएगा।
--आईएएनएस
Related Articles
15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद






























