Categories:HOME > Car >

बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की i7 फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक सेडान, एक बार चार्ज करने पर 728 किमी की रेंज

बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च की i7 फेसलिफ्ट इलेक्ट्रिक सेडान, एक बार चार्ज करने पर 728 किमी की रेंज

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बीएमडब्ल्यू i7 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपए है। नई i7 में 728 किमी तक की रेंज मिलती है। इसके अलावा, इसमें 17.9 इंच की टचस्क्रीन और पीछे की तरफ 31.3 इंच की 8K थिएटर स्क्रीन जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। 2026 BMW i7 में पुराने मॉडल दैसी है ओवरऑल डिजाइन दी गई है। आगे की तरफ, इस अपडेटेड मॉडल में इल्यूमिनेटेड सराउंड के साथ ज्यादा स्क्वायर किडनी ग्रिल डिजाइन, नया फ्रंट बंपर और संशोधित LED हेडलाइट्स मिलती हैं। साइड में नई i7 में अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन दिया गया है जबकि बाकी हिस्से पहले जैसे ही हैं। पीछे की तरफ, अपडेटेड सेडान में बदला हुआ टेलगेट, स्मोक्ड लेंस के साथ नए LED टेललैंप्स और संशोधित रियर बंपर मिलता है। दूसरी तरफ, i7 M70 xDrive वेरिएंट में आगे की तरफ बड़ा एयर इंटेक, M बैज और बड़े 31-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ये मिलेंगे फीचर्स 2026 BMW i7 में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 17.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नई 14.6 इंच की पैसेंजर स्क्रीन और BMW X OS शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, नया फोर-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पीछे की तरफ 31.3 इंच की 8K थिएटर स्क्रीन और डॉल्बी एटमॉस के साथ बोवर्स और विल्किंस साउंट सिस्टम दिया गया है। कार में पैनोरमिक ग्लास रूफ, बॉस मोड, कनेक्टेड कार टेक, लेवल-2 ADAS, पावर्ड गेट्स और हीटेड, वेंटिलेटेड और मसाज सीट्स जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। बैटरी और रेंज 2026 BMW i7 में 112.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है और इसकी WLTP रेंज 728 किमी तक है। कंपनी का दावा है कि नई i7 अपने पिछले मॉडल के मुकाबले 125 किमी ज्यादा रेंज देती है। यह 455hp की पावर और 600nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। i7 सिर्फ 5.5 सेकंड 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 210kmph है।

@कौनसे ब्रांड का पेट्रोल आपके लिए है बेस्ट, जानें यहां ....

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab