Categories:HOME > Car > Luxury Car

15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स

15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स

मारुति सुजुकी एक्सएल6 भारत में बिकने वाली एक प्रीमियम MUV है जिसकी कीमत 15 लाख से कम है और CNG मोड पर तो इसका माइलेज भी शानदार है। अगर आप एक प्रीमियम और वैल्यू फॉर मनी 6-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसके अलावा, इसमें मिलने वाला माइलेज अपने सेगमेंट में बेहतरीन माइलेज के लिए भी जाना जाता है तो फैक्ट्री फिटेड CNG विकल्प के साथ आती है।


एक्सएल6 का इंजन



इस गाड़ी में 1462cc का K15C स्मार्ट हाइब्रइड पेट्रोल और S-CNG इंजन दिया गया है जो पेट्रोल मोड पर 101.64bhp की पावर और 136.8nm का टॉर्क देता है। वहीं CNG मोड में 86.63bhp की पावर देता है और 121.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। माइलेज की बात करें तो Maruti Suzuki XL6 का ARAI माइलेज पेट्रोल मैनुअल पर 20.97kmpl, पेट्रोल ऑटोमैटिक पर 20.27kmpl और CNG पर 26.32km/kg का हो जाता है।



सस्पेंशन ब्रेक्स और टायर्स



Maruti Suzuki XL6 में आगे मैकफर्सन स्ट्र्ट और कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है तो वहीं पीछे टॉर्शन बीम और कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन मिलता है। इसके फ्रंट व्हील्स में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक दिए गए हैं तो वहीं रियर व्हील्स मे ब्रेकिंग के लिए ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं। यह गाड़ी 195/60 या 190/65 साइज के टायर्स और R-16 डुअल-टोन या ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ आती है।



सेफ्टी और एक्सटीरियर डिजाइन




Maruti Suzuki XL6 के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा, एक्टिव सेफ्टी के लिए इसमें EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल-होल्ड असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और TPMS मिलता है। पार्किंग और तकनीक के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो इसमें DRL के साथ क्वाड-चेंबर LED हेडलैंप, स्मोक ग्रे LED टेल लैंप, आगे और पीछे दोनों तरफ स्किड प्लेट्स और रूफ रेल्स दिए गए हैं।



इंटीरियर फीचर्स और कीमत




XL6 के अंदर वेंटिलेटेड सीट्स, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और Suzuki Connect टेलीमैक्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

@जानिए, 70 साल में कितनी बदल गई आपकी कार ...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab