Categories:HOME > Car >

होंडा जून 2026 ऑफर: अमेज, सिटी और एलिवेट पर ग्राहकों को मिल रही भारी छूट

होंडा जून 2026 ऑफर: अमेज, सिटी और एलिवेट पर ग्राहकों को मिल रही भारी छूट

बाजार में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए होंडा अपने उपभोक्ताओं को लाखों रुपये की आफर दे रहा है। जून 2026 में भी अगर किसी व्यक्ति को होंडा की कार खरीदनी है तो निर्माता की ओर से किस गाड़ी पर कितना Discount Offer किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। होंडा की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर Honda Amaze को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस महीने इस गाड़ी को खरीदने पर अधिकतम 67 हजार रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर को दिया जा रहा है। Honda Amaze की तीसरी जेनरेशन पर निर्माता की ओर से यह ऑफर दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसकी दूसरी जेनरेशन पर इस महीने 58 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। होंडा सिटी पर भी होगी बचत होंडा की ओर से मिड साइज सेडान के तौर पर सिटी को ऑफर किया जाता है। June 2026 के दौरान इस कार पर भी निर्माता की ओर से डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस महीने होंडा सिटी को खरीदने पर लाखों रुपये की बचत की जा सकती है। निर्माता इस महीने इस कार पर 1.97 लाख रुपये का ऑफर दे रही है। यह ऑफर इस कार के हाइब्रिड वर्जन e:HEV पर दिया जा रहा है। इसके सामान्य पेट्रोल वेरिएंट्स पर इस महीने 1.56 लाख रुपये की बचत की जा सकती है। इसकी नई जेनरेशन पर सिर्फ डीलर की ओर से ही ऑफर दिया जा सकता है। होंडा इलिवेट पर इतनी होगी बचत होंडा की ओर से ऑफर की जाने वाली एलीवेट को अगर आप इस महीे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस महीने में इस एसयूवी निर्माता की ओर से अधिकतम 2.15 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

@Maruti की इस कार का माइलेज है 48 किमी प्रति लीटर

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab