पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, गाड़ी हमेशा रहेगी नई जैसी
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । बाजार में कार खरीदने वालों की दीवानगी अच्छी खासी है, लेकिन पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे उनकी कार नई जैसी रहेगी। किसी भी कार को अगर ज्यादा समय तक बिना परेशानी उपयोग करना हो तो उसकी सर्विस हमेशा समय पर करवानी चाहिए। लेकिन पहली बार कार खरीदने वाले अक्सर गाड़ी की सर्विस को लेकर लापरवाही बरतते हैं। समय पर सर्विस न होने के कारण इंजन ऑयल खराब हो जाता है और कई बार वह जलने के कारण कम भी हो जाता है। इसके अलावा इंजन के अंदर गंदगी भी जम जाती है, जिससे बाद में परेशानी होती है। ज्यादा स्पीड में न चलाएं कार कभी भी पहली बार कार खरीदें तो उसे स्पीड में नहीं चलाना चाहिए। नई कार होने के साथ ही अगर आप पहली बार कार चला रहे हैं, तो आगे-पीछे और दाएं-बाएं से गाड़ी का अंदाजा कम होता है। ऐसे में किसी दूसरे वाहन के साथ टकराने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके साथ ही नई कार होने के कारण कार को समझने में भी कुछ समय लगता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि कार को ज्यादा स्पीड में नहीं चलाएं। टायर का रखें ध्यान पहली बार कार खरीदने वाले अक्सर कार के टायर पर ध्यान नहीं देते। ऐसा करने के कारण टायर को लंबे समय में नुकसान होता है। कार खरीदने के बाद टायर में सही मात्रा में हवा का प्रैशर होना चाहिए। ऐसा न होने पर टायर की उम्र कम होने के साथ ही माइलेज पर भी बुरा असर होता है। ज्यादा वजन को न रखें पहली बार कार खरीदने के बाद कुछ लोग अपनी कार से काफी ज्यादा सामान या क्षमता से ज्यादा यात्रियों के साथ सफर करते हैं। अगर कार के साथ लंबे समय तक ऐसा किया जाता है तो फायदे की जगह नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। कुछ स्थिति में इंजन पर लोड पड़ता है और माइलेज में कमी आ जाती है।


































