Categories:HOME > Car >

अगर आप पुरानी कार बेचना चाहते हैं तो करें ये पांच काम, बढ़ जाएगी कीमत

अगर आप पुरानी कार बेचना चाहते हैं तो करें ये पांच काम, बढ़ जाएगी कीमत

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली । बाजार में पुरानी कारों का बड़ा मार्केट इस समय खड़ा हो गया है। अगर आपको अपनी पुरानी कार बेचनी है तो आपको छोटे से पांच काम करने हैं जिससे आपकी कार की कीमत बढ़ जाएगी। अक्सर लोग कार को बेचने से पहले उसकी बाहरी चमक पर तो ध्यान देते हैं लेकन कुछ बेसिक चीजों को भूल जाते हैं। यहां हम आपको ऐसे 5 आसान टिप्स दिए गए हैं तो आपकी कार की रीसेल वैल्यू को तुरंत बढ़ा देंगे। जब भी कोई पुरानी कार खरीदता है तो उसका सबसे पहला सवाल होता है कि क्या कार की सर्विस समय पर हुई है? अगर आपके पास कंपनी के सर्विस सेंटर का पूरा रिकॉर्ड और बिल मौजूद हैं तो खरीदार का भरोसा बढ़ा जाता है। एक मेंटेन सर्विस बुक कार की कीमत को 10 से 20 हजार रुपए तक बढ़ा सकती है। डीप क्लीनिंग: सिर्फ पानी से धोना ही काफी नहीं है। अपनी कार को किसी प्रोफेशनल के पास ले जाकर उसकी इंटीरियर और एक्सटीरियर क्लीनिंग कराएं। सीटों के दाग हटाना, छत की सफाई और डैशबोर्ड पर पॉलिश कराने से पुरानी कार भी नई जैसी दिखने लगती है। कार के अंदर से अच्छी खुशबू आनी भी खरीदार पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। छोटे डेंट और पेंट: कार की बॉडी पर मौजूद छोटे-छोटे डेंट या स्क्रैच कार की वैल्यू को कम कर देते हैं। इन्हें ठीक कराने में खर्चा आता है लेकिन इससे कार की लुक एकदम बदल जाती है। एक बेदाग दिखने वाली कार के लिए खरीदार खुशी-खुशी ज्यादा पैसे देने को तैयार हो जाता है। टायर और इलेक्ट्रॉनिक्स: अगर आपकी कार के टायर बहुत पुराने या घिसे हुए हैं तो खरीदार सौदे में मोलभाव करेगा। टायरों को अच्छे से साफ करें और उन पर टायर-पॉलिश लगाएं। साथ ही, यह भी पक्का करें कि कार की सभी लाइट्स, पावर विंडो और म्यूजिक सिस्टम सही के काम कर रहे हों। छोटी सी खराबी भी बड़ी कटौती की वजह बन सकती है। इंजन बे की सफाई: अक्सर लोग इंजन की सफाई भूल जाते हैं। बोनट खोलकर इंदन के आसपास जमी धूल और तेल को साफ करें। एक साफ इंजन यह दिखाता है कि कार के मालिक ने उसकी बहुत सावधानी से देखभाल की है। इससे इंजन की परफॉर्मेंस पर भी अच्छा असर पड़ता है। इतनी बढ़ सकती है कीमत कार बेचना सिर्फ एक डील नहीं बल्कि प्रेजेंटेशन है। अगर आपकी कार साफ-सुथरी है और उसके कागजात पूरे हैं तो आप बाजार में मिलने वाली औसत कीमत में 20,000 से 50,000 रुपए तक ज्यादा मांग सकते हैं। इन 5 छोटे कामों को करने में आपका थोड़ा समय और पैसा जरूर खर्च होंगे लेकिन बदले में आपको बहुत अच्छा मुनाफा मिलेगा।

@इस कार के लिए देश में हुआ 52 साल का इंतजार, जानिए खासियत

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab