Categories:HOME > Car > Compact Car

नए लुक में आई Honda Jazz Facelift, स्पोर्टी डिजाइन और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ हुई पेश

नए लुक में आई Honda Jazz Facelift, स्पोर्टी डिजाइन और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ हुई पेश

होंडा कंपनी भारत में थर्ड-जेनरेशन की Jazz बेचना जारी रखी हुई थी जिसे कुछ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 'Fit' कहा जाता है। कंपनी ने इसे 2023 तक बेचा जबकि इस कार का फोर्थ जेनरेशन का मॉडल 2019 में ही ग्लोबली सामने आ चुका था। Honda ने इस बी-सेगमेंट हैचबैक कार को नया और आधुनिक लुक देने के लिए इसका एक Facelift पेश किया है।यह बजलाव कार के एक्सटीरियर स्टाइलिंग पर फोकस्ड है। हालांकि, ये बदलाव इस कार के सभी वेरिएंट्स में नहीं दिए गए हैं। यह ध्यान देने योग्य बात है कि यह Facelift फिलहाल सिर्फ जापान जैसे बाजारों के लिए ही है जहां Honda Jazz की बिक्री अभी भी जारी है।

डिजाइन में खास बदलाव


एक्सटीरियर की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट X पहले की तरह ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरी तरफ, इसके मिड-स्पेक Z ट्रिम को इस 25वीं वर्षगांठ अपडेट के हिस्से के रूप में कुछ बदलाव दिए गए हैं। हालांकि, ये कोई नए कॉस्मेटिक अपडेट्स नहीं है बल्कि टॉप-स्पेक RS वेरिएंट से लिए गए पार्ट्स हैं जिसका अपना अलग लुक था।


स्पोर्टी बंपर और व्हील्स


इस बदलाव में 2027 Honda Jazz के Z ट्रिम में अब टॉप-स्पेक RS ट्रिम वाले ही स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं जो मैट ब्लैक शेड में फिनिश हैं। कार के व्हील्स पहले जैसे 15-इंच के हैं। इसके अलावा, इसका स्पोर्टी सस्पेंशन भी RS ट्रिम जैसा नहीं है।


टॉप-स्पेक RS ट्रिम इंटीरियर



टॉप-स्पेक RS ट्रिम अब सिर्फ हाइब्रिड e:HEV पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। RS ट्रिम में मामूली बदलाव किए गए हैं जिसमें इसके 16-इंच के स्पोर्टी अलॉय व्हील्स पर थोड़ा अलग फिनिश शामिल है। इसका स्पोर्टी बॉडी किट पहले जैसा ही है जो RS ट्रिम की खास खूबी है।


कीमत और भारत में लॉन्च


जापान में 2027 Honda Jazz की शुरुआती कीमत JPY 1,806,200 (लगभग 10.64 लाख रुपए) है और इसके सबसे महंगे क्रॉसस्टार e:HEV 4WD वेरिएंट की कीमत JPY 2,955,700 (लगभग 17.4 लाख रुपए) है। Honda की भारत में Jazz को दोबारा लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है।

@महिलाओं को पसंद है ये टाॅप 6 स्टाइलिश स्कूटर

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab