निसान की नई SUV 'टेक्टॉन' जल्द होगी लॉन्च, दमदार फीचर्स और हाइब्रिड इंजन से बढ़ाएगी मुकाबला
भारतीय बाजार में निसान अपनी नई एसयूवी को लान्च करने की पूरी तैयारी में लगा हुआ है। कंपनी अपनी इस नई मिड-साइज एसयूवी Nissan Tekton को इसी हफ्ते लॉन्च करने जा रही है। अगर आप एक नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए आसान भाषा में जानते हैं कि निसान की इस नई गाड़ी में आपको क्या-क्या खास मिलने की उम्मीद है।
ये मिल सकता है खास
निसान अपनी इस नई एसयूवी को प्रीमियम लुक और एडवांस तकनीक से लैस कर सकती है। इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स कुछ इस प्रकार हैं।
डिजाइन और एक्सटीरियर: कनेक्टेड LED DRLs, LED हेडलाइट और टेललाइट, 18-इंच के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना, रियर वाइपर और स्पॉइलर।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी: 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ), 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वायरलेस चार्जर।
कम्फर्ट: पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स।
सेफ्टी: 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS (एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम)।
ऐसा होगा इंजन
हालांकि इंजन से जुड़ी पक्की जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे दो बेहतरीन इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा:
1.3 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन (बेहतर माइलेज के लिए)
1.8 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (पावरफुल परफॉरमेंस के लिए)
इन इंजनों के साथ आपको मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन मिल सकते हैं।
जल्द होगी लॉन्च
निसान टेक्टॉन इसी हफ्ते बाजार में कदम रखेगी। उम्मीद है कि लॉन्च वाले दिन से ही कंपनी इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर देगी। कार की संभावित कीमत ₹10.20 लाख (एक्स-शोरूम) के आस-पास है, टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹18 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है।


































