Maruti Invicto हुई महंगी, जुलाई 2026 से बढ़ी कीमतें लागू; जानें नया प्राइस और किस वेरिएंट पर असर
मारुति कंपनी ने अपनी प्रीमियम एमपीवी मारुति इनविक्टो की कीमत बढ़ा दी है। किस वेरिएंट की कीमत को कितना बढ़ाया गया है। अब इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली इनविक्टो एमपीवी को खरीदना अब महंगा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता ने इस एमपीवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी जुलाई 2026 में की गई है, बढ़ी कीमत को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।
इतनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक इस एमपीवी की कीमत में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी इसके सभी वेरिएंट्स पर नहीं की गई है।
किस वेरिएंट की कीमत बढ़ी
निर्माता की ओर से इस एसयूवी को Zeta Hybrid Plus वेरिएंट के साथ ऑफर किया जाता है। जिसमें सात और आठ सीट का विकल्प मिलता है। इसके सात सीटों वाले वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इसके आठ सीटों वाले वेरिएंट की कीमत में बदलाव किया गया है। इसकी कीमत में ही 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
अब क्या है कीमत
मारुति की इनविक्टो एमपीवी की एक्स शोरूम कीमत 24.97 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 28.61 लाख रुपये है।
इनसे है मुकाबला
मारुति की ओर से इनविक्टो को मिड सेगमेंट एमपीवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Toyota Innova Hycross के साथ होता है। इसके अलावा इसे MG Hector Plus, Mahindra Scorpio N, Mahindra XUV 700, Tata Safari जैसी सात सीटों वाली एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।


































