Categories:HOME > Car > Compact Car

10 साल बाद नए अवतार में आ रही Renault Kwid Facelift, मिलेगा नया लुक और बड़ी टचस्क्रीन

10 साल बाद नए अवतार में आ रही Renault Kwid Facelift, मिलेगा नया लुक और बड़ी टचस्क्रीन

भारत में तीन जुलाई को 2026 Renault Kwid Facelift लॉन्च हो रही है। साल 2015 में पहली बार आने के बाद से Kwid भारत में Renault की सबसे मशहूर गाड़ियों में से एक रही है। अब लगभग 10 सालों के बाद स भी ज्यादा समय के हाद कंपनी इस हैचबैक कार का मिड-साइकिल अपग्रेड लॉन्च करने जा रही है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

ऐसा हो सकता है डिजाइन


2026 Kwid Facelift के एक्सटीरियर में बहुत कम बदलाव देखने को मिलेंगे। देश में कई मौकों पर Kwid Facelift को देखा गया है जहां गाड़ी के अगले हिस्से और टेललाइट्स को छिपाकर टेस्टिंग की जा रही थी। इससे यह पता चलता है कि नई Kwid फेसलिफ्ट में बदले हुए बंपर, नए तरीके से डिजाइन की हुई ग्रिल और लाइट्स के लिए नया Y-शेप सिग्नेचर डिजाइन दिया जाएगा।


ये मिल सकते हैं फीचर्स


एक्सटीरियर की ही तरह क्विड फेसलिफ्ट 2026 के केबिन में भी बहुत कम बदलाव होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक 2026 Kwid Facelift के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें नए तरीके से डिजाइन किया गया डैशबोर्ड, ज्यादा प्रीमियम अहोल्स्ट्री, इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक बड़ी टचस्क्रीन और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। इसके एक टेस्टिंग मॉडल में बड़ी टचस्क्रीन देखी गई थी जो बिल्कुल वैसी ही दिख रही थी जैसी Renault Duster में दी गई है।


इंजन में ये होगा खास


2026 Kwid Facelift के डिजाइन और फीचर्स में बदलवा की उम्मीद कम है लेकिन इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। साथ ही, इसमें पहले वाला ही 1-लीटर, तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है। यह इंजन 65hp की पावर और 96nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

@Maruti की इस कार का माइलेज है 48 किमी प्रति लीटर

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab