मारूति ग्रांड विटारा के बेस वेरिएंट को दो लाख डाउन पेमेंट में घर ले जाएं, जानें कितनी आएगी ईएमआई
आजकल हर घर में कार की जरूरत होती है। इसके लिए मारूति ने सभी लोगों के लिए ग्रांड विटारा को आफर किया है। जो कि मिड साइज एसयूवी के तौर पर है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को घर लाने का मन बना रहे हैं, तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद हर महीने कितने रुपये की ईएमआई देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मारूति ग्रांड विटारा की कीमत
मारूति की ओर से ग्रांड विटारा के बेस वेरिएंट के तौर पर सिगमा को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस मिड साइज एसयूवी के बेस वेरिएंट को 10.76 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 10.76 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 80 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 47 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। साथ ही 10700 रुपये का टीसीएस चार्ज भी देना होगा। इसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 12.16 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद कितनी ईएमआई
अगर Maruti Grand Vitara के बेस वेरिएंट Sigma को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.16 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 10.16 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 16352 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
इतनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 10.16 लाख रुपये का बैंक से कार लोन लेते हैं, तो आपको सात साल तक 16352 रुपये की ईएमआई हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप मारूति ग्रांड विटारा के बेस वेरिएंट सिगमा के लिए करीब 3.57 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 15.73 लाख रुपये हो जाएगी।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































