होन्डा लवर्स के लिए खुशखबरी, एलिवेट और सिटी पर आया डिस्काउंट
होन्डा लवर्स के लिए खुशखबरी है। होन्डा की किसी गाड़ी को अगर इस महीने खरीदने का मन बना रहे हैं तो किस गाड़ी पर May 2026 में कितना डिस्काउंट आफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। होंडा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर एलीवेट की बिक्री की जाती है। निर्माता की इस एसयूवी को इस महीने खरीदने पर सबसे ज्यादा बचत का मौका दिया जा रहा है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को खरीदने पर अधिकतम 2.12 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 11.59 लाख रुपये से शुरू होती है।
होन्डा सिटी ई:एचईवी पर होगी बचत
होंडा की ओर से हाइब्रिड सेगमेंट में सिटी को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी को इस महीने खरीदने पर 1.97 लाख रुपये तक की बचत का मौका दिया जा रहा है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 20 लाख रुपये है।
होन्डा सिटी पर भी है ऑफर
होंडा की ओर से हाइब्रिड के साथ ही सामान्य पेट्रोल इंजन के साथ भी सिटी की बिक्री की जाती है। इस गाड़ी को इस महीने खरीदने पर अधिकतम 1.56 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 12 लाख रुपये से शुरू होती है।
होन्डा अमेज पर क्या है आफर
इस महीने निर्माता की कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली अमेज को खरीदने पर भी हजारों रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस महीने इस गाड़ी पर निर्माता की ओर से 67 हजार रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। यह ऑफर इसकी दूसरी और तीसरी दोनों ही जेनरेशन पर दिए जा रहे हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होती है।
Related Articles
Tata Punch को टक्कर देने आ रही Maruti की छोटी SUV! Alto 800 की ले सकती है जगह, CNG से EV तक मिलेंगे विकल्प
































