भारत में जल्द दस्तक दे सकती है BYD Sealion 6: टेस्टिंग के दौरान दिखी दमदार प्लग-इन हाइब्रिड SUV
बीवाईडी सीलिओन 6 को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान दौड़ते हुए देखा गया है। इसे पहली बार फरवरी 2026 में टेस्टिंग करते हुए देखा गया था। हाल ही में देखे गए टेस्ट मॉडल से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस गाड़ी को Toyota और Maruti जैसी बड़ी कार निर्माता कंपनियों से पहले लॉन्च करने की योजना बना रही है जो खुद देश में प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ी लेने की तैयारी में हैं।
डिजाइन और लुक
BYD Sealion 6 कंपनी की खास Ocean Asthetics डिजाइन पर आधारित है। यह प्रकृति से प्रेरित और एक SUV के पारंपरिक, मजबूत लुक का मिलाजुला रूप है। इसके सामने का हिस्सा शार्प है और इसमें अलग-अलग दिखने वाली LED हेडलाइट्स दी गई हैं। साध ही, इसमें कर्व्ड बोनट, खड़े आकार के बड़े एयर वेंट्स और सामने की तरफ एक छोटा बैश प्लेट मिलता है। किनारे से देखने पर इसकी ढलती हुई छत की लाइन और 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिखाई देते हैं। कार के पीछे के हिस्से में एक वाइपर, रूफ स्पॉइलर, एक बड़ा स्किड प्लेट और आपस में जुड़ी हुई LED हेडलाइट्स दी गई हैं।
फीचर्स
BYD Sealion 6 दुनिया की सबसे आधुनिक तकनीकों वाली SUV में से एक है। इसमें 12.3 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके साथ ही, इसमें घूमने वालीी 15.6 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयग ऑटो को सपोर्ट करती है। इस SUV में 10 स्पीकर्स वाला Infinity Sound System, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें दी गई हैं। सुरक्षा के लिए इस कार में 7 एयरबैग और कई सारे एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और पावर
BYD Sealion 6 में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन या 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के विकल्प मिलते हैं। इसका पेट्रोल इंजन एक प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ जुड़ा हुआ है। कंपनी इस SUV के साथ 18.3kWh या 26.6kWh के बैटरी पैक का विकल्प देती है। यह SUV 336hp तक की पीक पावर जनरेट कर सकती है। इसके 26.6kWh वाले बैटरी पैक के साथ यह कार केवल इलेक्ट्रिक मोड पर 140 किमी तक सफर कर सकती है। यह SUV 18kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसके अलावा, इसमं व्हीकल-टू-लोड (V2L) फंक्शन भी मिलता है। Sealion-6 में 60-लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। फुल टैंक होने पर यह गाड़ी 1000 किमी से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है।


































