यह इवेंट भारत को वैश्विक ऑटोमोबाइल उद्योग में एक मजबूत पहचान दिलाने के साथ-साथ देश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह इवेंट न केवल बिजनेस के लिए, बल्कि ऑटोमोबाइल के शौकीनों के लिए भी एक यादगार अनुभव होगा।
'होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया' (एचएमएसआई) ने शनिवार को जानकारी दी कि 2024 में कंपनी की कुल बिक्री 58,01,498 यूनिट रही, जो 2023 की तुलना में 32 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
जर्मन लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने जानकारी दी कि कंपनी ने इस साल भारत में 5,816 कार बेची। चौथी तिमाही में कंपनी ने 1,927 रिटेल यूनिट की बिक्री की।
साल के आखिरी महीने में भारत में कारों की बिक्री जबरदस्त रही। बाजार की लीडिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने दिसंबर 2024 में बिक्री में 30 प्रतिशत का उछाल दर्ज करते हुए 1,78,248 यूनिट का आंकड़ा पार किया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 1,37,551 यूनिट था।
केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दर को बढ़ाने के लिए लाई गई फेम-II स्कीम के तहत 16.15 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को इंसेंटिव दिया गया है।
नए साल के अवसर पर ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक को इटका लगा है। दोपहिया ईवी सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक को पछाड़कर बजाज ऑटो नंबर 1 कंपनी बन गई है।
जब नई कार खरीदने की बात आती है, तो सबसे बड़ा सवाल अक्सर यही होता है कि डीजल कार लें या पेट्रोल कार। दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं, और आपकी पसंद आपके बजट, उपयोग और जरूरतों पर निर्भर करती है। आइए इन दोनों विकल्पों की तुलना करें और समझें कि कौन सा विकल्प आपके लिए सही हो सकता है।
जब नई कार खरीदने की बात आती है, तो सबसे बड़ा सवाल अक्सर यही होता है कि डीजल कार लें या पेट्रोल कार। दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं, और आपकी पसंद आपके बजट, उपयोग और जरूरतों पर निर्भर करती है। आइए इन दोनों विकल्पों की तुलना करें और समझें कि कौन सा विकल्प आपके लिए सही हो सकता है।
भारतीय दोपहिया बाजार में Keeway और TVS दो प्रमुख ब्रांड के रूप में उभरे हैं। Keeway का वैश्विक अनुभव और प्रीमियम डिजाइन, भारतीय बाजार में अलग पहचान बना रहा है, जबकि TVS, अपनी विश्वसनीयता और किफायती कीमतों के कारण घरेलू बाजार में दशकों से मजबूत पकड़ बनाए हुए है। आइए इन दोनों ब्रांड्स का तुलनात्मक विश्लेषण करते हैं।
स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में नई ऊंचाइयों को छूते हुए, CFMoto 250SR बाजार में एक आदर्श विकल्प के रूप में उभरी है। बेहतरीन प्रदर्शन, आकर्षक डिजाइन, और आधुनिक तकनीकी फीचर्स के साथ यह बाइक युवा राइडर्स और स्पीड के दीवानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
शहरी सड़कों पर स्टाइल और परफॉर्मेंस का सही संतुलन तलाशने वालों के लिए Keeway ने अपनी नई बाइक SR125 लॉन्च की है। रेट्रो लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ यह बाइक एक कॉम्पैक्ट शहरी कम्यूटर के रूप में डिजाइन की गई है, जो दैनिक आवागमन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
टाटा ग्रुप की योजना अगले पांच वर्षों में बैटरी, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर सेक्टर में पांच लाख नौकरियां देना है। यह बयान गुरुवार को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दिया।
भारतीय बाइक बाजार में 3 लाख रुपये तक की कीमत वाली बाइक सेगमेंट बेहद लोकप्रिय है। इस रेंज में बेहतरीन स्टाइल, दमदार परफॉर्मेंस, और आकर्षक फीचर्स वाली बाइक्स मिलती हैं, जो राइडिंग का अनुभव खास बना देती हैं। अगर आप नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए लाए हैं 3 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध कुछ टॉप बाइक्स की सूची।
कोलकाता में चलने वाली प्रतिष्ठित पीली टैक्सी अब राज्य की सड़कों पर नहीं देखी जा सकेंगी। 64 प्रतिशत से ज्यादा टैक्सियों को राज्य परिवहन विभाग द्वारा लगाई गई 15 साल की सेवा सीमा के कारण मार्च 2025 तक सड़कों से हटाया जा रहा है।
। इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी एम्पीयर की वित्त वर्ष 24 में परिचालन से कुल आय 46 प्रतिशत घटकर 612 करोड़ रुपये रह गई है। वित्त वर्ष 23 में यह 1,124 करोड़ रुपये थी।
मोटरसाइकिल की दुनिया में, प्रदर्शन और तकनीकी उत्कृष्टता का जिक्र आते ही सुजुकी GSX-R1000R का नाम अनायास ही जुबां पर आता है। यह मोटरसाइकिल न केवल रेस ट्रैक पर बल्कि आम सड़कों पर भी अपने शानदार प्रदर्शन और अत्याधुनिक फीचर्स के कारण शिखर पर बनी हुई है। आइए जानते हैं कि यह बाइक कैसे अपने सेगमेंट में खुद को अलग और विशिष्ट बनाती है।
भारत में अब तक इंस्टॉल हुए पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जर की संख्या 25,000 को पार कर गई है।
दुनिया भर में पर्यावरणीय संकट और शहरी यातायात की चुनौतियों के बीच, 2024 को साइकिल के चलन में अभूतपूर्व वृद्धि का साल माना जा रहा है। यह न केवल एक पर्यावरण अनुकूल परिवहन माध्यम के रूप में लोकप्रिय हो रही है, बल्कि टिकाऊ गतिशीलता के क्षेत्र में एक नई क्रांति ला रही है।
महिंद्रा थार जीप भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक ऐसा नाम है, जिसने एसयूवी सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह गाड़ी न सिर्फ अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है, बल्कि इसके स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स भी इसे खास बनाते हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को ऐलान किया कि कैलेंडर ईयर में कंपनी ने पहली बार 20 लाख वाहनों की बिक्री की है।




















