वोल्वो कार इंडिया ने अपने फ्लैगशिप मॉडल XC90 का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,02,89,900 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। XC90 के पुराने मॉडल की कीमत 1,00,89,900 रुपये (एक्स-शोरूम) थी।

हुंडई मोटर कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ जोस मुनोज के अनुसार, 2030 तक कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में 20 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचने का लक्ष्य रखा है और हुंडई मोटर कंपनी के लक्ष्य को प्राप्त करने में भारत एक 'मैन्युफैक्चरिंग हब' के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

टाटा मोटर्स ने भारत में हाइड्रोजन से चलने वाले भारी-भरकम ट्रकों का परीक्षण शुरू कर दिया है, जो लंबी दूरी के माल परिवहन में उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित इस परियोजना का उद्देश्य वाणिज्यिक वाहनों के लिए स्वच्छ ईंधन विकल्प के रूप में हाइड्रोजन की व्यवहार्यता का आकलन करना है।

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने भारतीय सड़कों पर अब 50,000 होंडा सेंसिंग ADAS से लैस वाहनों के साथ एक मील का पत्थर हासिल किया है। कंपनी अपने पूरे लाइनअप में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) तकनीक प्रदान करती है, जिसमें सिटी e:HEV, एलिवेट, सिटी और अमेज शामिल हैं।

भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी नुकसान कम करने के उद्देश्य से 1,000 कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की छंटनी कर सकती है।

स्कोडा कोडियाक (Skoda Kodiaq) ने भारत से अपना बोरिया-बिस्तर बटोर लिया है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से पहले जनरेशन के कोडियाक (Skoda Kodiaq) को हटा दिया है, जो इस बात का इशारा करता है कि इसे भारतीय बाजार में अब डिसकंटिन्यू किया जा सकता है। इस अपडेट के साथ ही खबरें आ रही हैं कि कंपनी जल्द ही दूसरी जेन के कोडियाक को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

टीवीएस मोटर्स ने फरवरी 2025 में शानदार बिक्री प्रदर्शन किया है। कंपनी ने अपने प्रमुख मॉडल्स जैसे iQube, Apache, और Jupiter के जरिए अपने बिक्री आंकड़ों में वृद्धि दर्ज की है। टीवीएस की निर्यात और घरेलू बाजार में वृद्धि यह दर्शाती है कि कंपनी भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। आने वाले समय में यह उम्मीद की जाती है कि टीवीएस इसी स्पी़ड से आगे बढ़ेगा और और भी अच्छे परिणाम देगा।

किआ ने स्पेन के टैरागोना में 2025 किआ ईवी डे पर EV4 और कॉन्सेप्ट EV2 का अनावरण किया, जिसमें बी-सेगमेंट ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए अपने विजन को प्रदर्शित किया गया। कॉन्सेप्ट EV2 एक कॉम्पैक्ट लेकिन विशाल डिज़ाइन प्रस्तुत करता है जिसमें कई तरह की सुविधाएँ हैं।किआ EV4

एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत में यात्री वाहनों की बिक्री वर्ष 2025-26 में 4-7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने की उम्मीद है।

न्यूमेरोस मोटर्स ने हैदराबाद में अपना मल्टी-यूटिलिटी ई-स्कूटर, डिप्लोस मैक्स लॉन्च किया है। 1,12,199 रुपये (एक्स-शोरूम, हैदराबाद) की कीमत पर, डिप्लोस मैक्स कंपनी के प्रमुख डिप्लोस प्लेटफॉर्म के तहत व्यक्तिगत गतिशीलता खंड में प्रवेश का प्रतीक है।

स्कोडा ने कोडियाक RS और ऑक्टेविया RS को पेश किया है, दोनों में ही पावर और तकनीक में महत्वपूर्ण अपग्रेड किए गए हैं। 195 kW (265 hp) का उत्पादन करने वाले 2.0-लीटर TSI इंजन से लैस, ये RS मॉडल अब अपने इतिहास के सबसे शक्तिशाली संस्करण हैं।

स्कोडा ऑटो इंडिया ने बॉलीवुड के पावरहाउस रणवीर सिंह को अपना पहला ‘ब्रांड सुपरस्टार’ घोषित करके एक बड़ी छलांग लगाई है। यह ऐतिहासिक साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब स्कोडा ऑटो इंडिया देश में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही है और नए बाजारों में ब्रांड की उपस्थिति बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए जन-केंद्रित अभियानों के साथ एक नए युग का अनावरण कर रही है।

हर साल पूरे ट्राईसिटी एरिया में जिस मोटर व्हीकल रैली की प्रतीक्षा की जाती है, उसी सजोबा रैली 2025

भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं में से एक, प्योर ईवी ने आज अपने मूल्यवान ग्राहकों को अभूतपूर्व कैशबैक इनाम देते हुए ‘प्योर परफेक्ट 10’ रेफरल प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की। शिवरात्रि, होली, उगादि और रमजान ईद सहित आगामी त्यौहारी सीजन के साथ बिल्कुल सही समय पर, यह विशेष पहल ग्राहक जुड़ाव को बढ़ाने और देश भर में ईवी अपनाने को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सोमवार को अपनी पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो-एन का कार्बन एडिशन Mahindra Scorpio-N CARBON लॉन्च कर दिया।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने हरियाणा में अपने खरखौदा संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। इस संयंत्र की आधारशिला अगस्त 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली रखी गई थी।

रिवोल्ट इंटेलीकॉर्प ने आज RV BlazeX लॉन्च की है, जो एक नई हाई-परफॉरमेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है जिसकी कीमत 1,14,990 रुपये (एक्स-शोरूम) है। RV BlazeX में 4KW पीक पावर मोटर, 150 किलोमीटर की विस्तारित रेंज और आधुनिक यात्रियों के लिए स्मार्ट IoT कनेक्टिविटी है।

अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला भारत में मजबूत सेल्स, सर्विस और सपोर्ट नेटवर्क बनाने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी मंगलवार को एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी, प्योर ईवी ने अपने विस्तार को जारी रखते

घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देते हुए मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने हरियाणा के खरखौदा प्लांट में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।