मर्सिडीज़-बेंज़ की GLS 350D लॉन्च, कीमत 80.4 लाख रूपए
यह लग्ज़री कार पहले की तरह 7-सीटर है, जिसे कंपनी की सभी एडवांस टेकनोलाॅजी से लैस किया गया है। साथ ही इसमें आॅफ रोडिंग के साथ प्रीमियम लग्ज़री सेडान की तरह ही सभी तरह के कंफर्ट फीचर्स मिलेंगे। फ्रंट में नई ग्रिल, एलईडी हैडलैंप्स व टेललैंप्स और साइड में स्टाइलिश अलॉय व्हील यहां देखने को मिलेंगे। ग्रिल का डिजायन और साइड प्रोफाइल काफी हद तक पहले जैसा है। केबिन में इसमें 8-इंच की डिस्प्ले यूनिट के साथ मर्सिडीज़ का कमांड इंफोटेंमेंट सिस्टम (Command Infotainment System) दिया है जिससे ऑडियो, नेविगेशन, रिवर्स कैमरा डिस्प्ले और कार के सेट-अप से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। सेंटर कंसोल पर नया टचपैड व स्टीयरिंग व्हील और सीटों पर नप्पा लैदर कवर भी मिलेगा।
यह भी पढेंः BMW की X7 SUV और i8 रोडस्टर 2018 में होगी लॉन्च
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































