Categories:HOME > Car > Economy Car

Maruti Brezza Facelift की बुकिंग शुरू, 11 हजार रुपये में करें रिजर्व, नए फीचर्स और टर्बो इंजन के साथ जल्द होगी लॉन्च

Maruti Brezza Facelift की बुकिंग शुरू, 11 हजार रुपये में करें रिजर्व, नए फीचर्स और टर्बो इंजन के साथ जल्द होगी लॉन्च

मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को भी ऑफर किया जाता है। निर्माता जल्द ही इस गाड़ी के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके पहले इस एसयूवी की बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इसमें किस तरह के बदलाव के साथ इसे ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Brezza को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को जल्द ही अपडेट के साथ लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।

शुरू हुई बुकिंग


मारुति की ओर से इस एसयूवी के पहले टीजर को जारी करने के साथ ही इस एसयूवी के लिए बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है। इस एसयूवी को 11 हजार रुपये में बुक करवाया जा सकता है।


क्या होंगे बदलाव


निर्माता की ओर से अभी औपचारिक तौर पर इस एसयूवी के फेसलिफ्ट की जानकारी को नहीं दिया गया है। लेकिन उम्मीद है कि इसके फ्रंट बंपर, ग्रिल, हेडलाइट में बदलाव किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें नया इंटीरियर, नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कुछ नए फीचर्स के साथ ही सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।


इतना दमदार इंजन


निर्माता की ओर से इस एसयूवी को नए एक लीटर की क्षमता के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही इस एसयूवी में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक को भी दिया जा सकता है।


जल्द होगी लॉन्च


निर्माता की ओर से इस एसयूवी को 23 जुलाई को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। लेकिन अभी निर्माता की ओर से औपचारि तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।


इनसे होगा मुकाबला


भारतीय बाजार में ब्रेजा को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet, Kia Syros, Tata Nexon जैसी एसयूवी के साथ होता है।

@कार खरीदने का यह समय है सबसे परफेक्ट, जानिए वजह ...

Related Articles

Bollywood

Astrology

Ajabgajab