Ford के Ecosport का Facelift Version लॉन्च
UK के मार्केट में फोर्ड कंपनी (Ford Company) के ईकोस्पोर्ट मॉडल (Ecosport Model) का फेसलिफ्ट वर्जन (Facelift Version) लॉन्च कर दिया गया है। इस नए वर्जन में ड्राइविंग डायनेमिक्स में कुछ सुधार होने के साथ कुछ निश्चित विजुअल बदलाव हैं।
इसमें
मुख्य रूप से एक ऑप्शन है जिसमें कार को रियर माउंटेड स्पेयर वील के बगैर
रखा जा सकता है।
इंटीरियर में एडिशनल क्रोम और टाइटेनियम मॉडल पर पार्शल लैदर सीट है।
स्टैंडर्ड प्राइवेसी ग्लास है। इसमें विंटर पैक है, जो हीटेड विंडशील्ड,
मिरर, फ्रंट सीट व फ्लोर लेवल रियर सीट वेंटिलेशन प्रोवाइड कराएगा। यह
सर्दी में काफी कम्फर्ट दिलाएगा।
सेंटर कनसोल को रिस्टाइल किया गया है। इसमें लोवर चारकोल ब्लैक इंस्ट्रूमेंट पैनल और सेम कलर में डोर बोर्ड है। फोर्ड (Ford) का वॉइस कंट्रोल्ड कनेक्टिविटी सिस्टम सिंक सभी ट्रिम पर ऑफर किया गया है, जिसमें फोर इंच कलर डिस्प्ले है।
केबिन में शोर को कम करने के लिए दरवाजों व डैशबोर्ड में थिक साउंडप्रूफिंग मैटेरियल काम लिए गए हैं। इसमें टायर मोबिलिटी किट है।
इस
मॉडल में रियर स्विंग गेट को बूट तक कनविनिएंट एसेस के लिए रिवाइज किया
गया है।
पूरे सस्पेंशन सेट अप में सिग्निफिकेंट टेस्टिंग के बाद रिविजन के आधार पर
ड्राइविंग डायनेमिक्स में सुधार किया गया है। स्प्रिंग, डैम्पर, रियर
टॉर्शन बीम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम व इलेक्ट्रॉनिक पावर
असिस्टेड स्टियरिंग सैटिंग में बदलाव देखा जा सकता है।
यूके में जो इंजन वेरिएंट उतारे गए हैं, उनमें 1 लीटर ईको बूस्ट
पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन व 1.5 लीटर TDCI डीजल इंजन वाले मॉडल
शामिल हैं। भारत में आने वाली फोर्ड फिगो एस्पायर (Ford Figo Aspire) में भी 1.5 लीटर 100 PS/215 Nm डीजल इंजन वाले मॉडल की ही उम्मीद की जा रही है।
Related Articles
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स






























