Ford की Video टेक्नोलोजी वाली नई कार
नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी Ford अब ऎसी कारें लेकर आई है जो कार के आगे की तरफ सडक के दाएं-बाएं भी दिखाती है। इन कारों में आगे की तरफ एक कैमरा लगा है जो सडक के दाएं-बाएं साइड में 180 डिग्री ऎंगल तक दिखाता है। Ford Galaxy तथा Ford S-Max नाम से लॉन्च की गई इन कारों में यह फीचर दिया गया है। इस कार की कीमत करीब 25 लाख रूपए के आसपास है।
इन कारों में आगे की तरफ आने वाले फ्रंट ग्रिल में एक 1 मेगापिक्सल कैमरा दिया है।
यह कैमरा सडक के दाएं और बाएं की तरफ का माहौल 180 डिग्री ऎंगल तक दिखाता है। इस कैमरे को कार में दिए गए एक बटन से ऎक्टिवेट किया जाता है, जिसके बाद यह कार के डेशबोर्ड में लगी 8 इंच की टचस्क्रीन पर सडक के दाएं-बाएं की तरफ का रीयल टाइम व्यू डिस्प्ले कर देता है। यूरापियन रोड सेफ्टी ऑब्जर्वेटरी सेफ्टीनेट प्रोजेक्ट के अनुसार 19 फीसदी एक्सीडेंट्स गाडी चलाने के दौरान ड्राइवर को सडक के दाएं-दाएं की तरफ के माहौल का पता नहीं चल पाने के कारण होते हैं।
Related Articles
15 लाख से कम में प्रीमियम 6-सीटर कार, Maruti XL6 देती है 26.32 km/kg का माइलेज; मिलते हैं शानदार फीचर्स
25 नवंबर को लॉन्च होगी Toyota Innova Hycross Facelift, मिल सकते हैं बड़े डिजिटल डिस्प्ले और E30 फ्यूल सपोर्ट
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद






























