Mercedes के A Class के नए वर्जन का अनावरण
Mercedes ने ए क्लास के नए रूप (फेसलिफ्टेड) वाले वर्जन का अनावरण किया है।
नई कार के अंदर और बाहर स्टाइलिश ट्वीक है। साथ ही अतिरिक्त फीचर और इंजन
में थोडे बहुत अपडेट हैं। इसमें बंपर नई डिजाइन में है।
इसके अलावा वैकल्पिक एलईडी हैड लैम्प, नई स्टाइल का टेल लैम्प, इंटीग्रेटेड
एक्जास्ट और डायमंड ग्रिल (जंगला) है।
आठ इंच की टचस्क्रीन के साथ
स्मार्टफोन इंटीग्रेशन के लिए एप्पल कारप्ले व मिररलिंक सॉफ्टवेयर है।
कैबिन में नई सामग्री और आंतरिक रंग की चॉइस भी है। टॉप ट्रिम में व्यापक
लाइटिंग का विकल्प है।
मैकेनिक्स की दृष्टि से ए45 एएमजी सबसे खास ट्वीक है जिसके साथ इंजन आउटपुट
21 से 376 बीएचपी हो गया है। सेवन स्पीड डबल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को
भी मोडिफाई किया गया है। ए180 डीजल इंजन में बदलाव किया गया है, जिससे
माइलेज में बढोतरी होने के साथ उत्सर्जन (एमिशन) घटेगा। बडे ए220 डीजल इंजन
में ज्यादा पावर होने के साथ आउटपुट पूर्व के 168बीएचपी के बजाय 175
बीएचपी हो जाएगा।
Mercedes ने ए क्लास में ईको, स्पोर्ट व कंफर्ट मॉडल में ड्राइव
सलेक्ट सिस्टम भी ऑफर किया है। स्पोट्र्स ट्रिम के अलावा ड्राइव सलेक्ट सभी
मॉडलों के लिए वैकल्पिक है। स्पोर्ट ट्रिम में 7जी-डीसीटी डबल क्लच
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चॉइस उपलब्ध है।
इसमें रिवर्स पार्किग कैमरा भी है, जबकि स्पोर्ट ट्रिम में क्लाइमेट
कंट्रोल का अतिरिक्त फीचर है। ए क्लास का यह नया मॉडल जुलाई में
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार दिया जाएगा और सितंबर में इसकी डिलीवरी शुरू
हो जाएगी।
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























