Datsun RediGo देश में लॉन्च, कीमत 2.39 लाख रूपए
Datsun (डैटसन) ने एक नई पारी की शुरूआत करते हुए अपनी Entry Level (एंट्री लेवल) कार को देश में लॉन्च कर दिया है। इस Hatchback (हैचबैक) का नाम है RediGo, जिसकी कीमत 2.39 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। कीमतों को लेकर हम पहले से ही निश्चित थे, जिसकी जानकारी हम आपको अपनी खबर के जरिए पहले ही दे चुके हैं। कीमतों पर बात करें तो यह देश में टाटा नैनो जैनेक्स के बाद सबसे सस्ती कार है। मुकाबले में मारूति सुजु़की ऑल्टो 800, रेनो क्विड व हुंडई ईयॉन का 800cc मॉडल हैं लेकिन सभी की कीमतें रेडी-गो से करीब 20-25 हजार रूपए अधिक है।
RediGo (रेडी-गो) को 5 वेरिएंट में उतारा गया है। टॉप वेरिएंट की कीमत 3.34 लाख रूपए है। बुकिंग डैटसन की सभी डीलरशिप पर 5000 रूपए टोकन मनी के साथ पहले ही शुरू हो चुकी है।
वेरिएंट की जानकारी इस प्रकार हैं।
D - 2.39 लाख रूपए
A - 2.83 लाख रूपए
T - 3.09 लाख रूपए
T (O) - 3.19 लाख रूपए
S - 3.34 लाख रूपए
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































