इलेक्ट्रिक कार हो या सुपरकार, हर जगह पर देसी तकनीक आगे
टाटा नैनो (Tata Nano)
टाटा नैनो कंपनी के चेयरमैन रतन टाटा का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। उन्होंने इस कार को आम आदमी की कार के रूप में पाॅपुलर किया। शुरूआत में इस कार को केवल 1.25 लाख रूपए की अफाॅर्डेबल कीमत के साथ उतारा गया। हालांकि यह कार इतनी सफल नहीं हो पाई, जिसकी यह हकदार थी, लेकिन इतने कम दाम पर कार! अभी तक कोई भी देश शायद ऐसा कर पाने में सफल नहीं हो पाया है। फिलहाल इस कार का ट्विस्ट वर्जन काफी पाॅपुलर हुआ जो रियर बूट स्पेस के साथ है। जैनेक्स इसका अपडेट वर्जन है जिसमें आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स, एसी व म्यूजिक सिस्टम के साथ काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं। ज्यादा बिक्री न हो पाने की वजह से इस कार का प्रोडक्शन फिलहाल खतरे में है लेकिन फिर भी रतन टाटा के हौसले और फैसले दोनों को सभी इंडियंस का सलाम है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































