Ford Aspire हुई और सेफ कार, मिलेंगे 7 एयरबैग
Page 1 of 3 15-12-2016
फोर्ड इंडिया ने अपनी काॅम्पैक्ट सेडान एस्पायर को पहले से ज्यादा सेफ कार बनाने के लिए इसमें सेफ्टी फीचर्स की पेशकश दी है। अब इस कार में ड्राइवर नी एयरबैग भी मिलेगा। नए एयरबैग को मिलाकर इस कार में अब कुल 7 एयरबैग हो गए हैं। अपने सेगमेंट में या फिर यूं कहें कि 10 लाख रूपए से कम कीमत में 7 एयरबैग वाली यह इकलौती कार बन गई है। नी एयरबैग किसी भी दुर्घटना की स्थिति में घुटनों पर चोट लगने से बचाता है। हालांकि नी एयरबैग एस्पायर के टाइटेनियम आॅटोमैटिक वेरिएंट में मिलेगा। नया फीचर जोड़ने के बाद भी कीमत पहले जैसी रखी गई है। इस वेरिएंट का दाम 8.2 लाख रूपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) है।
Tags : Ford Aspire, Sedan, Airbag, New Cars, Hindi News, Auto News
Related Articles
नई Maruti Brezza Facelift जल्द देगी दस्तक, टर्बो इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ 23 जुलाई को हो सकती है पेश
































