फोर्ड फीगो एस्पायरः कैसी है यह कॉम्पैक्ट सेडान, जानें
एक्सटीरियर :-
कार के एक्टीरियर को काफी शानदार लुक दिया गया गया है। एरोडायनेमिक डिजायन देने के साथ ही इसके स्लंटिंग बोनट पर आकर्षक लाइन्स दी गई है। वहीं विंडस्क्रीन को काफी बड़ा रखा गया है। मुख्य आकर्षण के रूप में देखें तो कार के फ्रंट प्रोफाइल में बड़ी एस्टन मार्टिंन रेडिएटर ग्रिल दी गई है जिसपर कम्पनी का लोगो लगा है। कार के हेडलाइट्स क्लस्टर को स्विफ्ट-बैक डिज़ाइन में तैयार किया गया है, जबकि गोल आकार में फोग लैम्प्स दिए गए है। साइड प्रोफाइल पर नजर डालें तो यहां आकर्षक एलॉय व्हील लगाए गए हैं। रियर विंड शेड पर ब्रेक लाइ्ट लगी है जो अतिरिक्त सेफ्टी पैदा करती है, वहीं ड्यूल टोन कलर में रियर बम्पर काफी लुभावना है।
एक्सटीरियर मैज़रमेंट
लम्बाई : 3995mm
चौड़ाई : 1695mm
ऊंचाई : 1525mm
व्हीलबेस : 2491mm
ग्राउण्ड क्लेरेन्स : 174mm
Related Articles
Maruti Wagon R पर नवंबर में मिल रहा ₹64,600 तक का डिस्काउंट? जानें कीमत, माइलेज और ऑफर्स की पूरी डिटेल
कम मेंटेनेंस वाली कार खरीदना चाहते हैं? Maruti की Alto K10 और Wagon R सहित ये 3 गाड़ियां हैं बेहतर विकल्प
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट






























