Honda और General Motors भी बढ़ाएंगी कीमतें
Page 1 of 4 21-12-2016
टोयोटा, निसान व हुंडई सहित कई अन्य कार कंपनियों के बाद अब होंडा कार्स इंडिया और जनरल मोटर्स (शेवरले इंडिया) ने भी अपनी कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर दी है। दोनों कंपनियों के सभी प्रोडक्ट या यूं कहें, सभी कारों की कीमतों में 3 प्रतिशत की वृद्धि होगी। कच्चे माल की लागत बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ाई जा रही है। नई कीमतें एक जनवरी से लागू होंगी। आपको बात दें कि हुंडई इंडिया, निसान, डटसन, टोयोटा, मर्सिडीज़-बेंज, फाॅक्सवैगन और रेनो पहले ही अपनी प्रोडक्ट लाइनप की कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं।
यह भी पढेंः हैं ये फेसलिफ्ट लेकिन पुराने माॅडल से ज्यादा रहे पाॅपुलर
Related Articles
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा
Second Hand Car Buying Tips: पुरानी कार खरीदने से पहले इन 7 बातों का रखें ध्यान, वरना बढ़ सकता है खर्च































