पुराने नाम दे रहे हैं ब्रांड को नई पहचान
मारूति ऑल्टो-800 (Maruti Alto 800) :-
इस लिस्ट में पहला नाम है मारूति ऑल्टो-800 (Maruti Alto 800) का। आपको मारूति की पहली आइकॉनिक कार मारूति 800 और ऑल्टो (Alto) तो याद ही होगी। इन दोनों कारों के कद्रदानों की कमी न तो उस समय थी और न अब है। लेकिन बिक्री व फीचर्स में अपने प्रतियोगियों की तुलना में यह दोनों कारें पिछड़ रही थी। इन दोनों को साल 2012 में बंद कर दिया गया था। इसी नाम की पॉपुलर्टी को एक बार फिर आजमाते हुए कंपनी ने इसी साल ऑल्टो-800 (Alto 800) को मैदान में उतारा। इस सेगमेंट में हुंडई की ईयॉन (Hyundai Eon) पहले ही मौजूद थी जो भारतीय ग्राहकों में काफी लोकप्रिय थी। लेकिन मारूति ऑल्टो-800 (Alto 800) ने आते ही ऐसी सनसनी मचाई कि लॉन्च के 4 साल बाद भी यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में नम्बर-1 पर कायम है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































