पुराने नाम दे रहे हैं ब्रांड को नई पहचान
मारूति बलेनो (Maruti Baleno) :-
मारूति की पुरानी बलेनो सेडान को आप भूले तो नहीं होंगे। टॉक्टर्स और बिजनेसमैन की पहली पसंद यह कार देश में ज्यादा सफल नहीं हो पाई थी। ऐसे में कंपनी ने इस कार को साल 2007 में बंद कर दिया था। पिछले साल ही कंपनी ने इसी नाम से अपनी नई हैचबैक मारूति बलेनो (Maruti Baleno) को देश में उतारा और इस कार ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आज यह देश की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार बन गई है। यह सफलता तब है जब इसकी बिक्री केवल कंपनी की नई डीलरशिप नैक्सा के जरिए हो रही है। नए फीचर्स, कंपनी की नई डिजायन और टचस्क्रीन व एप्पल एप जैसे एडवांस फीचर्स के दम पर यह पुराना नाम कंपनी के लिए एक नई और शानदार सफलता लाया है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































