पहले महीने की बिक्री 3 हजार के पार, जानिए कौनसी है ये कार
टाटा मोटर्स (Tata Motors) की एंट्री लेवल कार टियागो को लाॅन्च हुए एक महीना हो चुका है। खबर आई है पहले महीने में टियागो (Tiago) की बिक्री 3 हजार से ज्यादा दर्ज की गई है। पहले महीने की बिक्री के यह आंकड़े कंपनी के सभी माॅडल्स की पहले महीने की बिक्री के आंकड़ों से कहीं ज्यादा हैं। टाटा टियागो (Tata Tiago) को पिछले महीने 6 अप्रैल को लाॅन्च किया गया था और अब तक 3,022 टियागो (Tiago) बेची जा चुकी हैं। कंपनी के अनुसार, इस दौरान एक लाख से ज्यादा इनक्वायरी भी आई है।
यह हैं टाटा (Tata) की कारों के पहले महीने की बिक्री के आंकड़ें :-
माॅडल यूनिट
टाटा जे़स्ट (Tata Zest) 1419
टाटा नैनो (Tata Nano) 1100
टाटा सूमो (Tata Sumo) 814
टाटा सफारी (Tata Safari) 539
टाटा बोल्ट (Tata Bolt) 290
टाटा टियागो (Tata Tiago) 3022
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































