Tata Tiago: क्या बन पाएगी टाटा के लिए एक गेम चेंजर
कम्फर्ट
आगे की सीटें काफी आरामदायक हैं और अच्छा सपोर्ट देती हैं। हैडरेस्ट इंटीग्रेटेड नहीं हैं जो अच्छी बात है। पीछे वाली सीट दो व्यक्ति के लिए तो बेहतर हैं लेकिन तीसरे व्यक्ति के लिए यहां बैठना थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है। दो व्यक्तियों के लिए शोल्डर स्पेस अच्छा है, लेकिन तीन व्यक्ति बैठने पर दिक्कत हो सकती है। पीछे की तरफ अच्छा लेग स्पेस रखा गया है।
टाटा टियागो के केबिन में 22 स्टोरेज पॉइंट दिए गए हैं। गियर लीवर के आसपास भी स्टोरेज स्पेस मौजूद है। चारों दरवाजों में बॉटल होल्डर दिए गए हैं। टाटा टियागो में ग्रैंड आई-10 की तरह कूल्ड ग्लोव बॉक्स दिया गया है। सेगमेंट में यह पहली कार है, जिसमें 8-स्पीकर वाला हारमन का साउंड सिस्टम और एप सपोर्ट दिया गया है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































