जल्दी फ्लोर पर आएंगी मारूति की ये कारें
मारूति सुजु़की स्विफ्ट-AMT
प्रिमियम हैचबैक सेगमेंट में मारूति स्विफ्ट का नाम पहले पायदान पर है। टाॅप सेलिंग कारों में नम्बर-2 स्विफ्ट की पाॅपुलर्टी बलेनो हैचबैक के आने के बाद थोड़ी कम जरूर हुई है लेकिन खत्म नहीं हुई। हां, इस सेगमेंट में कंपनी की स्थिति 3 गुना मजबूत जरूर हुई है। मौजूदा स्विफ्ट माॅडल में 5-स्पीड मैनुअल के साथ आॅटो गियर शिफ्ट(AGS) का आॅप्शन भी दिया गया है। लेकिन बढ़ती डिमांड के चलते कंपनी इस कार का आॅटोमैटिक वर्जन भी लेकर आने की तैयारी में है। इसमें 4-स्पीड AMT ट्रांसमिशन दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, यह सुविधा केवल डीज़ल माॅडल में ही उपलब्ध होगी। इसके फेसटिवल सीज़न में लाॅन्च होने की संभावना है। कीमत 6 लाख से 7.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। मुकाबला हुंडई i20 व होंडा जै़ज से होना है।
Related Articles
Hyundai Diwali Offers 2026: क्रेटा से ग्रैंड i10 Nios तक, इन कारों पर मिल रही 1.20 लाख रुपये तक की छूट
मिशेलिन ने लॉन्च किया नया ट्रक-बस टायर X Multi Energy Z2, 25% तक ज्यादा चलेगा, 13% तक फ्यूल बचाने का दावा































