Mercedes-Benz ने लॉन्च की GLC Class, कीमत 50.7 लाख रूपए
Page 1 of 3 02-06-2016
Mercedes-Benz ने अपनी नई एसयूवी को आज भारत में लान्च कर दिया है। इसका नाम है GLC। इसकी कीमत 50.7 लाख रूप्ए (एक्स-शोरूम, पुणे) रखी गई है। यह C-Class लग्ज़री सेडान का SUV वर्जन है। इस कार को इसी साल हुए ऑटो एक्सपो में भी दिखाया गया था। आपको बता दें कि यह कंपनी के साल 2016 में उतारे जाने वाले 12 प्रोडक्ट का एक हिस्सा है। इस भारी-भरकम कार की लम्बाई 4,656mm, चौडाई 1,644mm और ऊंचाई 2,096mm है। इसका व्हीलबेस 2,874mm और बूट स्पेस 550 लीटर है जिसे पीछे की सीट फोल्ड कर 1600 लीटर तक बढाया जा सकता है। लग्ज़री SUV सेगमेंट में GLC का मुकाबला Audi Q5 और BMW X3 से होना है।
Tags : Mercedes-Benz GLC, Mercedes-Benz, GLC, Luxury SUV
Related Articles
Toyota Innova Hycross Hybrid: 1000 KM टेस्ट ड्राइव के बाद जानिए, फैमिली के लिए कितनी सही है यह 7-सीटर एमपीवी
































