2.30 लाख रूपए तक घट गए इस कार के दाम
Page 1 of 2 24-05-2016
विश्वास तो नहीं होता लेकिन फिर भी यह सच है। इस कार के दाम वास्तव में 2.30 रूपए कम हुए हैं। इस कार का नाम है टोयोटा की हाईब्रिड कार कैमरी (Toyota Camry Hybrid)। दाम घटने से पहले इस कार की कीमत थी 33.20 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली), जो घटकर अब 30.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रह गई है।
इसका कारण है वैट का कम होना। दिल्ली सरकार ने हाईब्रिड कार, बैटरी से चलने वाले वाहन और ई-रिक्शा पर लगने वाले वेल्यू एडेड टैक्स (वैट) को 12.5 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है। टोयोटा कैमरी हाईब्रिड सेडान है जिसकी वजह से इस कार के दामों में कंपनी ने 2.30 लाख रूपए तक कमी कर दी है। ध्यान दें कि टोयोटा कैमरी के दाम दिल्ली में वैट घटने से सस्ते हुए हैं। अन्य राज्यों में कीमत में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।
Tags : Toyota Camry Hybrid, Toyota, Hybrid Cars, Luxury Sedan
Related Articles
Tata Safari EV: जनवरी 2027 में आ सकती है टाटा की नई इलेक्ट्रिक SUV, 600 किमी से ज्यादा रेंज की उम्मीद
Volkswagen Virtus Facelift: दिसंबर में लॉन्च हो सकती है नई सेडान, मिलेंगे बड़े डिजाइन अपडेट और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Bayon: 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी नई SUV, 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और iVT गियरबॉक्स का मिलेगा विकल्प
Honda Elevate Facelift लॉन्च, कीमत ₹11.80 लाख से शुरू; 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट समेत मिले कई नए फीचर्स





























